हाजीपुर, मार्च 23 -- हाजीपुर । ए.प्र. यात्री सुविधा, निष्पक्षता और पारदर्शिता भारतीय रेल के इन मूल सिद्धांतों को साकार करते हुए सोनपुर मंडल ने तत्काल टिकट व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और अभिनव डिजिटल पहल 'क्यू-मित्र' को सफलतापूर्वक लागू किया है। यह पहल केवल एक तकनीकी समाधान नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही कतार, अव्यवस्था और असंतोष की समस्याओं का स्थायी, पारदर्शी और मानवीय समाधान है। तत्काल टिकट के दौरान मैनुअल कतार प्रबंधन में धांधली, प्राथमिकता को लेकर विवाद, भीड़भाड़ और 'पहले आओ-पहले पाओ' सिद्धांत के उल्लंघन जैसी शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इन चुनौतियों ने न केवल यात्रियों को असुविधा दी, बल्कि कर्मचारियों पर भी अनावश्यक दबाव बढ़ाया। इन समस्याओं के समाधान हेतु सोनपुर मंडल ने मानव-रहित, छेड़छाड़-रोधी और पूरी तरह स्वचालित प्रणाली क्यू-म...