तटबंध पर पलटा ट्रक, युवक जख्मी
सहरसा, मई 1 -- नवहट्टा। कोसी पूर्वी तटबंध स्थित शाहपुर गांव के समीप तरबूज लोड कर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। देर शाम हुए इस हादसे के दौरान एक युवक का हाथ ट्रक के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य शुरू किया। जख्मी युवक को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास लगातार जारी है।थाना के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस बीच यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- नवाबगंज में अनियंत्रित ट्रक पलटा, कई वाहन और टीन शेड क्षतिग्रस्त ,चालक बाल-बाल बचा यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.