गिरडीह, जून 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ड्रग इंस्पेक्टर राजीव इक्का के मंगलवार को बेंगाबाद पहुंचते ही दवा बाजार में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर के आने की भनक लगते ही कई दवा दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। छोटकी खरगडीहा में तो सूचना मिलते ही शत-प्रतिशत दवा दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर चलते बने।

जांच प्रक्रिया ड्रग इंस्पेक्टर ने बेंगाबाद चौक स्थित कुछ दवा दुकानों में कागजात समेत अन्य जरूरी चीजों की जांच-पड़ताल की। एक-दो दुकानों तक इंस्पेक्टर पहुंचे, बाकी बंद हो गए। बताया जाता है कि ड्रग इंस्पेक्टर ने बेंगाबाद चौक स्थित कुछ दवा दुकानों पर पहुंचकर लाइसेंस, बिल-बुक समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की। जब तक वे एक-दो दुकानों तक पहुंचे, तब तक उनके आने की सूचना अन्य दुकानदारों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही कई दवा दुकानदार शटर गिराकर निकल गए।

स...