मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 10 नए वाहन शामिल किए गए हैं। इससे कचरा संग्रहण व्यवस्था को नई गति मिलेगी। महानगर में डोरटू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य अर्बन एज नामक संस्था द्वारा किया जा रहा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने संसाधनों में वृद्धि करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते संस्था द्वारा 10 और नए वाहनों को कलेक्शन कार्य के लिए शामिल किया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि दस नए वाहनों के कूड़ा कलेक्शन कार्य में शामिल किए जाने से निश्चित ही समयबद्ध और प्रभावी तरीके से कूड़ा कलेक्शन का कार्य हो सकेगा। इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैकिंग भी मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...