मधुबनी, मई 24 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। जदयू बिहार प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (राज्य 20 सूत्री) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर एनडीए एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल के प्रति आभार जताया। नेताओं ने कहा कि डॉ. मेहता एक कुशल संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया है। नेताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में मिथिला सहित पूरे प्रदेश में एनडीए संगठन को मजबूती मिली है। यह भी पढ़ें- डॉ. भारती को उप मं...