डॉक्टर हितेश ठाकुर साइबर ठगी मामले में केस दर्ज, जांच शुरू
बोकारो, मई 24 -- बोकारो प्रतिनिधि। साइबर फ्रॉड के शिकार बीजीएच में कार्यरत डॉक्टर हितेश ठाकुर के मामले में एसपी नाथु सिंह मीणा के संज्ञान लेने के बाद सेक्टर चार थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के साथ 16 से 18 मई के बीच ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदारी के दौरान करीब 33.50 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी।
साइबर ठगी का तरीका बताया गया कि साइबर अपराधियों ने प्रोडक्ट खरीदारी के नाम पर डॉक्टर को एक संदिग्ध लिंक डाउनलोड करवाया। लिंक डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से राशि की निकासी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर शिकायत लेकर लगातार सेक्टर चार थाना का चक्कर लगाते रहे, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो रहा था।
मामले की प्रमुखता इस मामले को आपके अपने लोकप्रिय अखबार दैनिक हिन्दुस्तान ने 22 मई के अंक में प्रमुखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.