डॉक्टर बन मिलावटी दवा बेचते युवक को पकड़ा
रुद्रपुर, मई 23 -- दिनेशपुर। संवाददाता। एसडीएम, जिला आयुर्वेदिक एवं औषधि विभाग ने क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को धर दबोचा। आरोप है कि वह डॉक्टर बनकर लोगों को मिलावटी नकली दवा बांट रहा था। उधर मौके से बरामद दवाओं के सैंपल के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार एसडीएम ऋचा सिंह को शिकायत मिली वार्ड नौ में एक व्यक्ति बाहर से यहां आकर चिकित्सक बनकर लोगों को मिलावटी आयुर्वेदिक दवा दे रहा है। जिसके बाद एसडीएम ने शुक्रवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला सहित थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट के साथ औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति जो पीलीभीत उत्तर प्रदेश का निवासी है वह आयुर्वेदिक दवा देते पाया गया। जिसके बाद टीम ने मौके से एलोपैथिक दवा के साथ-साथ आयुर्वेदिक पाउडर के पैकेट भी बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.