डॉक्टर एवं संसाधनों की कमी पर प्रशासन ने बांके बिहारी अस्पताल किया सील
बांका, मई 23 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मेमोरियल अस्पताल को डॉक्टरों एवं संसाधनों की कमी पाए जाने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला लोक शिकायत निवारण में दर्ज एक परिवाद की जांच के बाद डीएम के निर्देश पर की गई। अस्पताल को सील किए जाने की खबर फैलते ही इलाके में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं एवं पर्याप्त संसाधनों की कमी पाई गई थी। इसके बाद प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल: अनट्रेंड डॉक्टर हर महीने कर रहे 300 मरीजों का डायलिसिस हालांकि अस्पताल संचालक अशोक कुमार सिंह ने सील करने से संबंधित लिखित आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.