वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित महिला अस्पताल में डॉक्टरों के बीच मारपीट की जांच के लिए सीएमएस ने कमेटी बना दी है। डॉ. अशोक मौर्य के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। जिला अस्पताल स्थित परिसर में ओटी इस्तेमाल के सवाल पर डॉ. अर्चना और डॉ. आरती दिव्या के बीच मारपीट हुई। डॉ. अर्चना के हाथ में चोट लगी। घटना के बाद दोनों डॉक्टरों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। डॉ. अर्चना ने गुरुवार को अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा से शिकायत की। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...