उरई, जनवरी 7 -- उरई। तीन-तीन डॉक्टरों के होने के बावजूद जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन सेवा का मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से समय से टेली मेडिसिन सेंटर में चिकित्सक नहीं बैठ रहे हैं। ऐसे में फोन ना उठने से टेली मेडिसिन की सेवा से मरीज महरूम हैं। कोरोना काल के बाद जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई थी। इसमें मरीज को कॉल करके चिकित्सक इलाज के लिए दवा लिखने के साथ चिकित्सीय परामर्श देते हैं। जिला अस्पताल में इसके लिए बाकायदा एक चैंबर बनाकर यहां तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। यहां डॉ आरपी सिंह, डॉ शिवा पटेल और डॉक्टर राहुल टेली मेडिसिन से मरीजों का इलाज के लिए चिकित्सीय परामर्श देकर दवा इत्यादि लिखने के लिए नियुक्त हैं। लेकिन हीलाहवाली से मरीज को टेली मेडिसिन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.