डेढ़ वर्ष पहले युवक की हुई हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
गया, मई 24 -- कोंच थाना क्षेत्र के मोक गांव निवासी युवक कुंदन हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ वर्ष पुराने इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस को लंबे समय से दोनों आरोपियों की तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोंच डीह निवासी गौरव कुमार और माना बिगहा निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक कुंदन हत्याकांड में फरार चल रहे थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था। जानकारी के अनुसार 19 नवंबर 2024 की रात मोक गांव निवासी राधामार शर्मा का पुत्र कुंदन अपने दोस्त के साथ कोंच मोड़ पर भूंजा खाने पहुंचा था। इसी दौरान भूंजा पहले बनवाने को लेकर विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.