सहरसा, मई 24 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत स्थित चौड़निया टोला में शनिवार को कोसी नदी में डूबे मुंशी का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान सुपौल जिले के भीमनगर निवासी पप्पू सिंह के रूप में हुई है। वे संवेदक राजू सिंह के मुंशी थे और पिछले एक महीने से कटाव निरोधी कार्य में तैनात थे।बताया गया कि शनिवार को उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए पप्पू सिंह कोसी नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान तेज धारा में बह लापता हो गए। घटना के बाद मजदूरों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ उनकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- कोसी में डूबे मुंशी का शव बरामद महिषी सीओ संजय कुमार ने एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी थी। बेलवाड़ा घाट के पास मिला शव: रविवार सुबह सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बेलवाड़ा पंचायत स्थित गोयठ भरना घाट के पास स्थानीय लोगों ने ...