गुमला, मई 23 -- गुमला संवाददाता। विकास भारती विशुनपुर के सौजन्य से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र का डीसी दिलेश्वर महतो ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्थापित श्री अन्न (मिलेट्स) प्रसंस्करण इकाई का विशेष रूप से अवलोकन किया और मूल्य संवर्द्धन और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि बाजरा, मड़ुआ और ज्वार जैसे पोषक अनाजों की मांग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्थानीय किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और मार्केटिंग व्यवस्था को सशक्त करना जरूरी है। उन्होंने कृषि में लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर भी जोर दिया।मौके पर विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने संस्था द्वारा ग्रामीण विका...