नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक दीवानी वाद दायर किया है। इसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डीपफेक और बिना इजाजत अपनी पहचान के कॉमर्शियल और गलत इस्तेमाल के खिलाफ राहत की मांग की है। वाद में कहा गया है कि गौतम गंभीर ने 2025 के आखिर से उनके फर्जी पहचान वाली सामग्री की इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक पर बनावटी डिजिटल कंटेंट में तेज और खतरनाक बढ़ोतरी देखी है। कई अकाउंट्स ने एआई, फेस-स्वैपिंग व वॉइस-क्लोनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके असली की तरह वीडियो बनाए। उनमें गंभीर को गलत तरीके से ऐसे बयान देते हुए दिखाया गया जो उन्होंने कभी दिए ही नहीं। इसमें एक नकली इस्तीफे की घोषणा का वीडियो भी शामिल है। उनका कहना है कि इस वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही एक मनगढ़ं...