डीडीए शुरू करेगा दो हजार से अधिक फ्लैट की बुकिंग
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) दो हजार से अधिक फ्लैट के आवेदन शुरू करेगा। इसे मौजूदा विभिन्न आवास योजना में शामिल कर आवेदन व बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें सरकारी कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कर्मयोगी आवास योजना, जनता आवास योजना और अन्य योजनाओं के नए चरण लॉन्च किए जाएंगे। इसमें कर्मयोगी आवास योजना में एलआईजी, एमआईजी व अन्य श्रेणी के फ्लैटों के लिए आवेदन शुरू होंगे। इसके अलावा अन्य आवास योजना में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की बुकिंग शुरू होगी। इस संबंध में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में प्राधिकरण मौजूदा विभिन्न आवास योजनाओं के नए चरण को लॉन्च करेगा। इसमें कर्मयोगी आवास योजना के तीसरे चरण को भी शुरू करने की योजना है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.