सासाराम, मार्च 19 -- डेहरी, एक संवाददाता। आगामी ईद उल फितर, चैती छठ व्रत व रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को नगर परिषद डेहरी सभागार में शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित लोगों से सुझाव प्राप्त करने के बाद डीएम उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी पर्वों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...