रांची, मई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में मंगलवार को कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों व समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व में हुए अकादमिक और प्रशासनिक निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी लक्ष्यों के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करना था। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने पूर्व में निर्धारित कार्यों के संबंध में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षाओं की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अगस्त महीने तक स्नातक के सभी सत्रों की एंड सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्नातको...