बागपत, मई 20 -- खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव की साधन सहकारी समिति पर कम वजन वाले डीएपी के बोरे मिलने के बाद पीसीएफ के सहायक लेखाकार ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने खेकड़ा कोतवाली पर ट्रक चालक और ट्रांसपोर्ट ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, गत 15 मई को परतापुर मेरठ स्थित पीसीएफ के गोदाम से बंसल ट्रांसपोर्ट के ट्रक में बड़ागांव साधन सहकारी समिति के लिए डीएपी के पांच सौ बोरे लोड कराए गए थे। चालक सरफराज बड़ागांव समिति पर ट्रक को लेकर गत 16 मई को पहुंचा था। समिति पर जैसे ही ट्रक से बोरे उतारने शुरू किए गए, तो समिति प्रभारी अमित कुमार को बोरो में कम वजन की आशंका हुई। संतुष्टि के लिए उन्होंने कांटे पर बोरों का वजन कराया, तो बोरों में तीन तीन किलो डीएपी कम मिली।...