दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। कोरोना जैसी आपदा के बाद सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आई है। अब सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में एआई के साथ-साथ इंटरनेट और अन्य सुविधाओं की मदद से काम किया जा रहा है। इस क्रांति का एक उदाहरण समर्थ पोर्टल है। सीएम कॉलेज में समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि यह सुविधा कार्यालय की समस्याओं का स्वत: समाधान करेगी और शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि अब उनके रिकॉर्ड कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पोर्टल के माध्यम से सुलभ होंगे। यह विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। कॉलेज के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. कुमार गौरव ने इसके उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अबसार आलम, डॉ. मयक...