डबल डेकर बस में भिड़ी डीसीएम, चालक घायल
बाराबंकी, अप्रैल 5 -- रामसनेहीघाट। थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर मुरारपुर मोड़ के निकट लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही डबल डेकर बस में पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी डीसीएम टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई, घटना की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। मशक्कत के बाद पुलिस ने चालक को केबिन से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। घायल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.