भोपाल, मई 24 -- मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट से ट्विशा के परिवार द्वारा लगाए उन आरोपों का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है जिनमें कहा गया है कि गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डालने की कोशिश कर रही थीं। इन आरोपों को पुलिस के इस बयान से भी बल मिला कि वह जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहीं। इसके बाद हाईकोर्ट ने गिरिबाला को नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस राज्य सरकार की उस याचिका पर जारी किया गया, जिसमें सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के आधार पर गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई है। बेंच 25 मई को इस पर सुनवाई करेगी।गिरिबाला को बहुत जल्दबाजी में जमानत दी गई थी : सरकार द टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्...