ट्रैक्टर हादसे के बाद चक्काजाम और हंगामा करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
संभल, मई 21 -- थाना क्षेत्र में किसान की संदिग्ध मौत के बाद चक्काजाम और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में पुलिस पहले ही 21 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी निवासी किसान विनेश कुमार सोमवार रात नदी से बालू लेने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद बालू खनन ठेकेदार के लोगों ने उन्हें बालू लेने से मना कर दिया। इसके बाद किसान खाली ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नदी से करीब 500 मीटर दूर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पत्थरबाजी और धमकी मामले में सात नामजद घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.