मऊ, मई 23 -- चिरैयाकोट। नगर के महतवाना तिराहा के समीप शुक्रवार की शाम बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 59 वर्षीय ट्रैक्टर मैकेनिक विजय बहादुर की मौत हो गई थी। मृतक का शव शनिवार की शाम गांव पहुंचा। इसके बाद जुटे लोगों और परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी विजय बहादुर ऊर्फ मोहन वर्मा एक कुशल ट्रैक्टर मैकेनिक थे। पत्नी सरीता देवी सहित तीन बेटी सोनम, माला, ज्योति और पुत्र अभिषेक, अविनाश से भरा परिवार था। तीन बेटी और एक बेटा की शादी हो चुकी है। मैकेनिक की मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- चहनियां में सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत दरवाजे पर संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...