बगहा, मई 23 -- चनपटिया। कुमारबाग थाने के लोहियरिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में फाइनेंस कर्मी सुरज कुमार सिंह (28) घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे की है। घायल सुरज चनपटिया के लखौरा चौबे टोला गांव का निवासी है। वह फाइनेंस कंपनी में काम करता है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल युवक ईलाजरत है यह भी पढ़ें- सहरसा : ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...