मेरठ, जून 9 -- ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में सोमवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक और महिला को रौंद डाला। ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। लोहियानगर के जाकिर कॉलोनी निवासी सादिक पेंट के ब्रुश बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री तारापुरी निवासी शाहना पत्नी रिजवान की है और सादिक का काम देहात से पेमेंट उठाने का है। सादिक और शाहना परतापुर के देहात क्षेत्र में पेमेंट उठाने के लिए ही गए थे। करीब 9.30 बजे दोनों बाइक पर माधवपुरम से होते हुए वापस तारापुरी जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौतहादसे का विवरण माधवपुरम में शालू बेकरी के पास ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सादिक की बाइक को टक्कर मार दी। सादिक और शाहना दोनों ही सड़क पर जा...