खगडि़या, मई 23 -- चौथम। एक प्रतिनिधि सहरसा में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवती की जान पर भारी पड़ गया। सहरसा-सुपौल रेलखंड के हकपाड़ा स्कूल के समीप रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को मृतका अंजली कुमारी का शव जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनछर गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि अंजली सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस करने का काम करती थी। सहरसा में किराए के मकान में रह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंजली रेलवे ट्रैक पर डांस कर रही थी, जबकि दो युवक उसका वीडियो बना रहे थे। यह भी पढ़ें- मैरवा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत इसी दौरान सुपौल की ओर से तेज गति से ट्रेन आती दिखी। ट्रेन को नजदीक आता देख दोनों युवक ट्रैक स...