ट्रेनों के कंबल-बेडशीट की धुलाई को 70 करोड़ की लॉन्ड्री बनेगी
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द साफ-सुथरे कंबल, चादर और तकिया कवर मिलने की सुविधा और बेहतर होने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज के सीएनबी कोचिंग डिपो में अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 70.71 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया गया है।यह लॉन्ड्री बूट मॉडल पर तैयार की जाएगी और अगले 10 वर्षों तक संचालित होगी। यहां ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले लिनेन यानी बेडशीट, कंबल, तकिया कवर और तौलियों की मशीनों से धुलाई होगी। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को पहले से ज्यादा साफ और बेहतर गुणवत्ता वाला लिनेन मिल सकेगा। परियोजना की अनुमानित लागत 70 करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक रखी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई लॉन्ड्री शुरू होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.