सराईकेला, मई 20 -- सरायकेला। प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में तेज आंधी ने तबाही मचाई है। बिजली ट्रांसफॉर्मर समेत दोनों खंभे मुख्य सड़क पर आ गिरा। इसके साथ ही दर्जनों बिजली के पोल और पेड़ जड़ से उखड़ गए। जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। आंधी की चपेट में आने से कई मिट्टी के घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। बिजली के तार और दर्जनों छोटे-बड़े पेड़ गिरने की वजह से राहगीरों और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द मलबे को हटाने, मुख्य सड़क को साफ करने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने से चरमराई बिजली व्यवस्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...