बहराइच, मार्च 28 -- बहराइच, संवाददाता। पयागपुर इकौना मार्ग के नहर पुल के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पयागपुर थाने के हंसुवापारा से कार सवार लोग शुक्रवार रात बिलरवा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार पयागपुर थाने के नहर पुल के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में हंसुवापारा निवासिनी संगीता पाठक (38) पत्नी कौशल किशोर मिश्रा, उनका बेटा ऋषभ मिश्रा (13), राधाना (35) पत्नी बच्चन मिश्रा और सुशीला (62) पत्नी शिवकुमार गंभीर रूप से घायल...