गाज़ियाबाद, मई 24 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में नागद्वार रेड लाइट पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। करहेड़ा में रहने वाली पारूल चौहान ने पुलिस ने बताया कि वह 28 अप्रैल को स्कूल से घर लौट रही थी। जिस ऑटो में वह सवार थी, उसे नागद्वार लाल बत्ती के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई और एक हाथ टूट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वह शिक्षण कार्य करने में असमर्थ हैं। उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है...