टेलर की दुकानों में रौनक, कुर्ता पैजामा की मांग
बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पारंपरिक परिधानों के प्रति उत्साह के चलते शहर की टेलर दुकानों पर सुबह से देर रात तक चहल-पहल देखी जा रही है। युवा और बुजुर्ग सभी ईद के खास मौके के लिए नए और आकर्षक डिजाइनों के कपड़े सिलवा रहे हैं। गुरुवार को शहर के चुनामंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सिलाई की दुकानों पर ग्राहकों की ज़बरदस्त भीड़ देखने को मिली। स्थानीय टेलरों का कहना है कि इस साल काम पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है और ऑर्डर की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो इस बार भी मोदी कट कुर्ता लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, जिसे खासतौर पर सफेद रंग में सिलवाने का सबसे अधिक क्रेज देखा जा रहा है। इसके साथ ही नेहरू कोटी, क्लासिक कुर्ता-पायजामा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.