सोनभद्र, अप्रैल 5 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के ग्राम स्वराज्य अभियान को समझने के लिए आर्थिक अनुसंधान केंद्र, प्रयागराज से 30 सक्रिय नागरिकों की एक टीम रविवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए बनवासी सेवा आश्रम पहुंची। भ्रमण का उद्देश्य आश्रम के माध्यम से संचालित ग्राम स्वराज के कार्यों को समझना और उनसे सीखना था। दो दिवसीय प्रवास के दौरान टीम ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्वराज के अंतर्गत किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का गहन अध्ययन किया। इसमें आपसी विवादों का समाधान, सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, सामूहिक जंगल सुरक्षा, महिला समूहों के माध्यम से आजीविका सृजन तथा सामाजिक एवं संघर्ष संबंधी कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रतिभागियों ने गांवों का भ्रमण कर समूह की ब...