लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता।बाजारखाला थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक कंपनी के तीस फुट ऊंचे टीन शेड की सफाई करते वक्त एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। साथी मजदूर को फौरन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।करेहटा निवासी हनुमान प्रसाद कश्यप (72) मेक टूल कंपनी में करीब 40 साल से काम करते थे। कंपनी में स्कूली वाहनों की बाड़ी बनाई जाती है। परिजनों ने बताया कि हनुमान रोज की तरह मंगलवार को घर से कंपनी के लिए निकले थे। आरोप है कि कंपनी के मैनेजर ने उन्हें तीस फुट की ऊंचाई पर टीन शेड की सफाई के लिए करने के लिए चढ़ा दिया। टीन शेड की सफाई करते वक्त हनुमान प्रसाद अचानक नीचे जा गिरे। हनुमान को लहूलुहान हालत में साथी पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हनुमान प्रसाद को ...