प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने टिकट चेकिंग में 23 मई को एक दिन में 48.50 लाख रुपये की आय अर्जित कर रिकॉर्ड बनाया है। यह आय पिछले साल इसी तारीख को हुई 26 लाख रुपये की कमाई से लगभग दोगुनी है। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इससे पहले मंडल का एक दिन का सर्वाधिक रिकार्ड 45 लाख रुपये था, जिसे इस बार पार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...