टाटा स्टील ने पौधारोपण अभियान के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
रामगढ़, मई 23 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील ने मुकुंदाबेड़ा स्थित नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आसपास अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शनिवार को पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समर कैंप में शामिल 145 से ज्यादा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान कुल 48 पौधे लगाए गए। इस पहल के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण के महत्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के हेड एडमिनिस्ट्रेशन दीपक श्रीवास्तव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण मानव व प्रकृति के सह-अस्तित्व का संदेश: प्रो. राजीव उन्होंने प्रतिभागियों को ऐ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.