टट्टर लगाकर रास्तों पर किया अतिक्रमण, लोगों को आवागमन में दिक्कत
कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बस्तीराम में 12 फीट व 10 फीट चौड़े सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्तों पर टट्टर, टिनशेड और ईंटों के टुकड़े डालकर कब्जा कर लिया है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर मोहल्ला के लोगों ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बस्ती के दो लोगों ने रास्ते के एक ओर टट्टर व टिनशेड लगा दिए हैं, जबकि दूसरी ओर ईंटों के टुकड़ों का ढेर लगा दिया गया है। इतना ही नहीं, अब घरों के सामने सीढिय़ां भी बनाई जा रही हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो रहा है। विरोध करने पर आरोपी विवाद करने लगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। मोहल्ले के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.