चतरा, मई 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। मिडिल ईस्ट में जंग की तपिश का असर अब हर आंगन तक पसर गया है। एक ओर भयावह गर्मी से लोगों का बदन जल रहा है तो दूसरी ओर पांच छह घंटे बिजली मिलने से हजारों के घरों में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। इधर प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों में गैलन में एक बुंद डीजल और पेट्रोल न देने के फरमान ने औद्योगिक नगरी के छोटे-छोटे कारोबार प्रभावित कर दिया। टंडवा के स्मार्ट प्वाइंट माउल को डीजल न मिलने से बंद कर देना पड़ा। देखा जा रहा है सूरज के आग उगलते गर्मी से टंडवा में लोगों का बदन भट्टी की तरह जल रहा है। पारा 40 से अधिक चला गया है जबकि 25 मई से नौतपा नक्षत्र का गर्मी सहन करना बाकी है। भयावह गर्मी से लोग तो बेहाल है ही, लो वोल्टेज बिजली ने लोगों को सांस लेना दुश्वार कर दिया है। जिससे हर आंगन में पानी के लिए कोहराम मचा ...