बोकारो, जून 10 -- झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) बोकारो जिला कमेटी के सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय बोकारो थर्मल में नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। राकेश ने कहा कि आज जब विभिन्न उद्योगों में अस्थाई मजदूरों की संख्या घटती जा रही है, उस समय निर्माण एवं असंगठित मजदूरों का महत्व बढ़ गया है। कई स्थानों पर उत्पादन के कामों में भी इन्हें लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ निर्माण एवं असंगठित मजदूर शोषण के शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार से संघर्षों के बाद बने झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, रांची के द्वारा मिलने वाला लाभ से वंचित है। कहा कि उक्त बोर्ड से लाभान्वित होने के लिए निर्माण एवं असंगठित मजदूरों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। मजदूरों को निबंधन करवाने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे म...