जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- ईचागढ़ की सोड़ो पंचायत के हाड़ात गांव में शुक्रवार को हाथी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के बाद शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है। लोगों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों से हाथियो से सुरक्षा की गुहार लगाई है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथी ने इस साल चार महीने में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि हाथी के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो चुके है। गत 11 अप्रैल को जंगली हाथी ने कुकड़ू प्रखंड के सापारूम में 55 वर्षीय व्यक्ति राधा तांती को पटक कर मार डाला था। 11 अप्रैल की देर रात उसी हाथी ने सापारूम में बुजुर्ग राधा तांती को भी मार डाला था। वन विभाग के अधिकारी एमजीएम में इलाजरत मोहनलाल महतो एवं संतुला महतो से मिले तथा उनका हालचाल जाना तथा घायलों को 10-10 ...