झारखंड में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 40 पार; बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
रांची, मई 24 -- झारखंड में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। जमशेदपुर में शनिवार को 24 घंटे में तापमान लगभग 3 डिग्री बढ़कर 41.3 पर पहुंच गया। दिनभर लू का कहर जारी रहा। हालांकि शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। तापमान 42 डिग्री पर पहुंच सकता है। शनिवार सुबह 7 बजे के बाद से ही धूप ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया था। दोपहर में तो लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे।पंखे की हवा से जलन घरों में पंखे की हवा भी गर्म लग रही है। पंखे के नीचे बैठने पर भी पसीना टपक रहा था। उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया था। बाहर वही लोग दिख रहे थे जो जरूरी काम को करने के लिए निकले थे। कपड़ा दुकानदार रवीश ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.