कौशाम्बी, मार्च 25 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के खलीलाबाद मोहल्ले के बगल से गुजरी रेलवे लाइन के पास झाड़ियां में बुधवार शाम लगभग 40 से 45 वर्ष के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर कोखराज थाना व भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की तो पुलिस को यह पता चला की लाश लगभग 5 से 6 दिन पुरानी है क्योंकि लाश के ऊपर जो कपड़े हैं वह पूरी तरह से सड़ चुके थे। भरवारी चौकी प्रभारी नितेश त्रिपाठी का कहना है कि लाश फूलने कि वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...