झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, फसलों को मिली संजीवनी
बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जो शुक्रवार भोर तक होती रही। झमाझम बारिश से जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं आंधी की वजह से जिले भर की बिजली रात 11 से सुबह नौ बजे तक गुल रही। बिजली न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह हो गई कि लोगों पानी तक के लिए जूझना पड़ा। शादी समारोहों में लगें पंडाल उखड़ गए। कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। बे-मौसम हुई बारिश से ईट भट्ठा संचालकों का भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- धूल भरी आंधी के जिले में जमकर हुई बारिश, किसानों को नुकसान साथ ही कई प्रमुख मार्गों व रिहायशी इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। झमाझम हुई बारिश से एक ओर जहां फसलों को संजीवनी मिली वहीं दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.