धनबाद, जून 10 -- झपट्टामार गिरोह के लड़के धनबाद शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे। पूछताछ के बाद मंगलवार की दोपहर सरायढेला से पकड़े गए करण वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल भेजने से पूर्व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। उनकी आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। डीएसपी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जोशना देवी अपने मायके बलियापुर के पलानी बेदमाकुल्ही टोला आई थीं। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने भाई के साथ राजगंज के बगदाहा स्थित ससुराल जा रही थीं। कोलाकुसमा शिव मंदिर से थोड़ा आगे दो बाइक सवारों ने जोशना के हाथ से उनका पर्स छीन लिया। यह भी पढ़ें- सरायढेला में पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य दोनों भाई-बहन जब गोल बिल्डिंग पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस को...