लखनऊ, मार्च 26 -- पावर कॉरपोरेशन के झटपट पोर्टल पर बिजली कनेक्शन के आवेदनों को छोटी कमियों के आधार पर सीधे निरस्त नहीं किया जाएगा। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने निर्देश जारी किए हैं, ताकि आवेदकों को बेवजह की परेशानियों से बचाया जा सके और विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आए। यदि आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो जूनियर इंजीनियर उसे निरस्त करने के बजाय उस पर क्यूरी लगाएंगे। साथ ही, आवेदक को कॉल करके कमियों के बारे में विस्तार से जानकारी देना और इसे रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। यदि आवेदक कमी दूर नहीं करता है, तो मामला सहायक अभियंता के पास जाएगा। सहायक अभियंता भी आवेदक को कॉल कर समझाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि समाधान नहीं होता है, तो आवेदन को अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) के पास निरस्त करने हेतु भेजा जाएगा। अध...