हाथरस, मई 20 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में सोमवार की रात बाइक सवार हमलावरों ने चबूतरे पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि शराब पीने के बाद विवाद मृतक के चाचा से हुआ था। हाथरस गेट पुलिस के मुताबिक गांव ढकपुरा निवासी महेन्द्र और ओमी के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया। उस समय गांव के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया,लेकिन ओमी घर में घुसने के बाद भी शराब के नशे में बक रहा था। तभी महेन्द्र के बेटे ने फोन करके अपने दोस्त आकाश और रिषभ निवासी बोझिया हाथरस जंक्शन और एक अन्य अज्ञात युवक को बुला लिया। यह भी पढ़ें- दीपक हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, एक नामजद समेत दो पर केस आते ही बाइक सवार हमलावरों ने ओमी के भतीजे सोनू को गोली मार दी। जोकि उसके गले में लगी और आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकद...