झंझारपुर में जन सुराज की कार्यशाला आज, भाग लेंगे प्रशांत किशोर
मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। शनिवार को जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर झंझारपुर आ रहे हैं। उनका आगमन पूर्वाहन 11 बजे झंझारपुर मोहना स्थित एक होटल में होगा, जहां वे आयोजित एक दिवसीय कार्यकारिणी कार्यशाला में भाग लेंगे। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से प्रशांत किशोर नवगठित संगठन के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वे कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों से अवगत कराने के साथ ही बिहार की दुर्दशा को दूर करने का संकल्प दिलाकर उनमें नया उत्साह भरेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रशांत किशोर के साथ किशोर कुमार मुन्ना, ललन यादव, सरवर अली, अबू अफ़ान फारूखी, क्षेत्र प्रभारी रत्नेश्वर ठाकुर, प्रदेश महासचिव मो. समीउल्लाह शमीम और संगठन प्रभारी गुणानंद सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.