अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया। सोमवार को 33 केवी जोगबनी फीडर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक फीडर मेंटेनेंस का कार्य होना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र जोगबनी के सभी 11 केवी फीडरों में तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अपने दैनिक कार्य को समय पर निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...