जॉब फेयर में 60 विद्यार्थियों का मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ चयन
काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परिसर में एससी गुड़िया आईएमटी एवं आईसीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जॉब फेयर में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बीकॉम, ऑनर्स, बीबीए, एलएलबी एवं एमबीए के 60 से अधिक विद्यार्थियों का देश की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी में चयन संपन्न हुआ है। वहीं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की भी 6 से अधिक छात्राओं का कंपनियों में चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों ही संस्थान के संयुक्त प्रयासों से संस्थान और चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। चयन पर संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया आदि ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.