पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के तहत औषधि वृक्ष सहजन के बारे में जागरुकता फ्लेक्सी लगाई गई और पत्रक वितरित किए गए। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में सहजन के पांच पौधों का रोपण भी किया गया। शाखा संयोजक पर्यावरण सीए संजय अग्रवाल ने आह्वान किया कि अगर धरती बचानी है तो जैव विविधता बचानी होगी। इस मौके पर दीक्षा बाजपेई, अमित विश्वकर्मा, समीक्षा, अभिषेक, सोनू, सक्षम, धर्मेंद्र, विराट, आनंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण मानव व प्रकृति के सह-अस्तित्व का संदेश: प्रो. राजीव यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ने पौधारोपण अभियान के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस यह भी पढ़ें...