कटिहार, मई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा डीसीईसीई -2026 शनिवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा, उड़नदस्ता टीम, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। सुबह से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ी रही, लेकिन सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- मर एवं सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई डीसीईसीई परीक्षाजिला शिक्षा विभाग की जानकारी जिला शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 6143 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इनमें 5004 परीक्षा...